विभिन्न धार्मिक व समाजसेवी संस्थाओं ने संविधान चौक पर किया दीपदान.
BOL PANIPAT , 11 दिसम्बर। गीता महोत्सव के अंतर्गत अंतिम दिन देर सायं असंध रोड़ दो नहरों के बीच स्वर्गपुरी शमसान घाट द्वारा गीता महोत्सव के अवसर पर स्थानीय संविधान चौक पर दीपदान किया गया।
जीओ गीता के चेयरमैन सूरज दुरेजा व दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा व अनिल मदान सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं दीप दान किया।
अनिल मदान ने बताया कि हम सभी को गीता जी के श्लोकों का अनुसरण करते हुए हमें मानवता की भलाई के काम करने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। गीता मानव के सम्पूर्ण जीवन का एक अलोकिक दर्शन देती है। गीता का ज्ञान हमें आज के आधुनिक जीवन में सभी समस्याओं का हल देने की क्षमता रखता है। इसके साथ-साथ सींक गांव व चुलकाना धाम में भी दीपदान किया गया।

Comments