Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


योग दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन 19 को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत 19 जून को पानीपत शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वीना हुड्डा ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत 19 जून को पानीपत में मैराथन दौड़ ड्डद्म आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मैराथन दौड़ में हजारों की संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, शिक्षक और आम नागरिक भाग लेंगे। मैराथन मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम से 19 जून को प्रात: 7 बजे शुरू होगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि इस मैराथन में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर तनाव रहित जीवन अपनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि 19 जून को मैराथन का हिस्सा बनें।

Comments