सांसद खेल स्पर्धा के तहत 5 मई से 8 मई तक कबड्डी तथा खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल। जिला खेल अधिकारी धुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल स्पर्धा करनाल लोकसभा क्षेत्र के तहत जिला पानीपत में 5 मई से 8 मई तक कबड्डी तथा खो-खो खेल में पुरूष एवं महिला सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चयनित टीमों का फाईनल मैच 11 मई को कर्ण स्टेडियम, करनाल में आयोजित करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला पानीपत के समस्त कबड्डी एवं खो-खो खेल के खिलाड़ी अधिक से अधिक टीमों का पंजीकरण करवाकर 1 मई 2025 तक जिला खेल कार्यालय (शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाऊन, पानीपत) में आवेदन जमा करवायें। अधिक जानकारी के लिए विनोद कुमार, कनिष्ठ कबड्डी प्रशिक्षक (मोबाईल नं0- 97290-29228) व गुलशन, कनिष्ठ खो-खो प्रशिक्षक (मोबाईल नं0- 98964-20098) प्रशिक्षकों से सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments