Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


विभाजन की विभीषिका के तहत विधायक प्रमोद विज ने सांसद संजय भाटिया और राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार के साथ निकाला कैंडल मार्च

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र में होने जा रहे विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में 1947 में बंटवारे के वक्त शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा रखी गई एवं बंटवारे के बाद आए हुए परिवारों के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया | तत्पश्चात विधायक कार्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया जो इंसार बाजार, चौड़ा बाजार होते हुए पालिका बाजार लाल बत्ती चौक से वापिस विधायक कार्यालय में संपन्न हुआ | विधायक विज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंग्रेज आज से 75 वर्ष पूर्व भारतवर्ष को तो छोड़ गए लेकिन देश को दो हिस्सों में बाँट गए | 15 अगस्त के दिन हमें आजादी तो मिली थी लेकिन लगभग 2 करोड़ परिवारों को पलायन का दर्द झेलना पड़ा और लाखों लोगों को बलिदान देना पड़ा | आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश के करोड़ों परिवारों को यह दुःख झेलना पड़ रहा है | किन्तु हमारे देश की पूर्व सरकारों ने करोड़ों लोगो के इस दर्द को अनदेखा किया | उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ो परिवारों के इस दर्द को समझा एवं 15 अगस्त 2021 को लाल किले से आह्वान किया कि पलायन के समय अपने परिवारों से बिछुड़ गई अमर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया| मैं आभार व्यक्त करता हूँ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जिनके नेतृत्व में कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा |

वहीँ सांसद संजय भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि पलायन का दर्द एक बहुत गहरा दर्द था जिसे देश के प्रधानमंत्री ने समझा और जनता के दर्द को साझा करने के लिए विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया|

अंत में उन्होंने अपील की कि 14 अगस्त को कुरुक्षेत्र के थानेसर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे| इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, सुनील सोनी, देवेन्द्र दत्ता, कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र भाटिया, अनिल मदान, विक्की कात्याल, कृष्ण छोक्कर, सहित समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे |

Comments