Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


संविधान के किस आर्टिकल और कानून के किस धारा के तहत मंड पर कट्टरपंथियों ने तलवारे चलाई: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 13, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पुलिस जांच करे कि खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले अमृतपाल के पिता कितने कट्टरपंथी लेकर अंबाला पहुंचे

ह्यह्यएंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अंबाला के पुलिस अधीक्षक व खुफिया एजेंसिया इस बात की जांच करें कि अमृतपाल सिंह के पिता के साथ पंजाब से कितने कट्टरपंथी अंबाला का माहौल खराब करने पहुंचे थेह्णह्ण

पानीपत।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि कोई भी धर्म संविधान व कानून से बड़ा नहीं है और कोई भी भीड़ संविधान व कानून से ऊपर नहीं है। 7 अगस्त को पंजोखरा साहिब में जो कट्टरपंथियों ने लुधियाना के निहत्थे सिख गुरशरण सिंह मंड व  उनके बेटे पर तलवारों से हमला किया वह संविधान के किस आर्टिकल व कानून के किस धारा के तहत किया। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजोखरा साहिब की घटना को कट्टरपंथियों ने अंजाम देकर हरियाणा को खालिस्तान की राजधानी बनाने की साजिश रची लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया कट्टरपंथियों की इस साजिश बेनकाब करेगा और जरूरत पड़ी तो हिन्दू सिख भाई चारे को मजबूत करने केलिए मुहिम भी छेड़ेगा। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज पंजोखरा साहिब में पंजाब में खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले अमृतपाल सिंह के पिता अंबाला आया हुआ था अंबाला के पुलिस अधीक्षक व खुफिया एजेंसिया इस बात की जांच करें कि अमृतपाल सिंह के पिता के साथ पंजाब से कितने कट्टरपंथी अंबाला का माहौल खराब करने पहुंचे थे। वीरेश शांडिल्य ने दो टूक कहा कि उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पुलिस के साथ खड़ा है और अगर कट्टरपंथी इस तरह ही रोड जाम कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो उनका संगठन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सिख समाज में कुछ कट्टरपंथी लोग उन्हें सिख विरोधी बताते हैं जबकि दुनिया में एक भी सिख कोई मेरा ऐसा ब्यान सुना दे या पढ़ा दे जिसमें मैं पहली पातशाही से लेकर दसवीं पातशाही के खिलाफ कोई अपवित्र शब्द कहा हो। मुझे बदनाम करने के लिए और मेरी हत्या की साजिश रचवाने के लिए कुछ कट्टरपंथी नेता मेरे खिलाफ ऐसा दुप्रचार करते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा वह तो डंके की चोट पर कहते हैं नौंवी पातशाही गुरू तेग बहादुर अगर अपना शीश न  देते तो ब्राहामणों के न तिलक होता न जनेऊ होता लेकिन कट्टरपंथी उन्हें बदनाम करते हैं और 2018 में आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला के समर्थक उनका दफ्तर जला चुके हैं जो दो दर्जन से ज्यादा भिंडरावाला समर्थकों पर मेरा दफ्तर जलाने का अंबाला कोर्ट में  केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू सिख भाई चारे को एक होकर कट्टरपंथियों के खिलाफ मुहिम चलानी होगी। वहीं वीरेश शांडिल्य ने एसपी अजीत सिंह शेखावत से मांग की कि जिन कट्टरपंथियों ने आज हाईवे जाम किया और मोबलिंचिंग की उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और अगर गुरशरण सिंह मंड के हमलावरों को रिहा किया गया तो वह हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे क्योंकि कानून व संविधान से बड़ा कोई नहीं है।

Comments


Leave a Reply