Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


चार लेबर कोड लागू करने के खिलाफ आगामी 12 फरवरी 2026 को राष्ट्र व्यापी हड़ताल होगी।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 28, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 28 जनवरी 2026, समालखा: केन्द्र मजदूर संगठन- एआईयूटीयूसी सहित देश की दस बङी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विशेष तौर से चार लेबर कोड लागू करने के खिलाफ आगामी 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को मध्य नजर रखते हुए समालखा के कारखाना मजदूर भी हड़ताल में शामिल होंगे।
सरकार ने मजदूरों के संघर्ष से हासिल 29 श्रम कानून को रद्द करके उनके स्थान पर मालिकों के हित साधने वाले चार लेबर कोड बनाकर लागू कर दिए। जिससे प्रबंधक/ मालिक मजदूरों से 8 घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी ले सकेंगे, रात की पाली में महिलाओं से ड्यूटी लेने, 299 तक की संख्या वाले उद्योग के मालिक को मजदूरों की छंटनी, ले-आफ, तालाबंदी, करने का अधिकार दे दिया है। फैक्ट्री की परिभाषा बदलकर अनेक मजदूरों को श्रम कानूनों से बाहर कर दिया। ठेका पर काम करने का प्रावधान सभी जगह लागू कर दिया । न्यूनतम वेतन से कम वेतन देने का रास्ता खोलने के लिए फ्लोर वेज की अवधारणा ले आए।

इससे तमाम मजदूरों के जीवन में कठिनाइयां बढ़ेगी, दुख-तकलीफ, अभाव, कंगाली बढ़ेगी। उनके ऊपर काम का भार बढ़ेगा, वेतन कम होगा। मालिकों की मर्जी बढ़ेगी। यूनियन बनाने व मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ कर मांग मनवाने को कमजोर किया गया।
इसलिए आगामी 12 फरवरी 2026 को ऑल इंडिया हङताल की जाएगी। जिसमें समालखा फैक्ट्री वर्कर भी शामिल होंगे। इसकी सूचना फैक्ट्री मालिकों के साथ-साथ लेबर कमीश्नर हरियाणा को भी रजिस्टर्ड पत्रों के द्वारा जानकारी भेजी गई है। कारखाना मजदूरी यूनियन ने औद्योगिक मजदूरों- कर्मचारियों व मेहनतकश जनता से अपील की है कि 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब करें।

Comments