केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने किये धन्यवादी दौरे.
-मनोहर लाल के बिना पर्ची खर्ची नौकरी देने के प्रणाली अन्य राज्य भी अगिकृत कर रहे है: गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT : मड़लौड़ा 1जनवरी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने जिले मे धन्यवादी दौरे शुरू कर दिये आज गांव नोहरा, ऊंटला, एवं सोधापुर के धन्यवादी दौरे किये उन्होंने केंद्र व राज्य मे सरकार बनाने के लिए लोगो का धन्यवाद किया व ग्रामीणों की सांसद से सम्बंधित समस्यायों को सुना। अपने वक्तव्य में गजेंद्र सलूजा ने कहा मनोहर लाल शुरू की बिना पर्ची खर्ची नौकरी देने के प्रणाली अन्य राज्य भी अगिकृत कर रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वच्छ, पारदर्शी एवं ईमानदार शासन प्रशासन देने के अनुभव दिला रहे है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है हमारा जनप्रतिनिधि इतना मेधावी है कि आज पूरा देश उनका अनुभव लेने को पूरा देश लालायित है। सलूजा ने आगे कहा कि आप लोगो को किसी भी प्रकार से मनोहर लाल की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी उनके सभी काम मनोहर लाल द्वारा किये जाएंगे उन्होंने कहा आप किसी समय लघु सचिवालय कार्यालय पर आकर मुझ से मिल सकते है।मंच संचालन मंडल अध्यक्ष विकास विक्की ने किया। ।इस अवसर पर सुनील पारधना, बलविंदर आर्य, रवींद्र तुषामड़,सेठ पाल नौहरा,राजेश सरपंच प्रतिनिधि, सुरेन्द्र नौहरा,सेठ पाल नौहरा, विक्रम पंच, सुंदर पंच, विनोद,महावीर सिंह सरपंच उन्टला, हवा सिंह,गुलाब, गोल्डी, सतबीर प्रजापत, अजय इंसा सरपंच सौदापुर , राजू धारा एवं बलराज सैनी मौजूद रहे।

Comments