जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस प्रदेश उदयभान तथा कांग्रेस का पुतला.
BOL PANIPAT : 23 सितम्बर, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उदय भान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बारे कहे गए शब्दों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी रोष पाया जा रहा है। रोष स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 12 की मार्केट के सामने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान तथा कांग्रेस का पुतला फुंका। इस दौरान उदय भान मुर्दाबाद तथा कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की कांग्रेस ये मान चुकी है की वो अब कही भी भाजपा के मुकाबला में नही है इसी हताशा में अनाप शनाप बयान दे रहे है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की G20 की अपार सफलता ,चंद्रयान की सफलता तथा नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर बढ़े देश के मान सम्मान को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। इसलिए बौखलाहट में अनर्गल बयान दे रहे है।
डा अर्चना गुप्ता ने उदय भान के बयान पर कहा की इस बयान की जितनी निंदा की जाए।भाजपा इस बयान की घोर निंदा करती है। प्रधानमंत्री को गाली देना कांग्रेस की आदत बन गई है ,प्रधानमंत्री को कभी चाय वाला कहकर तंज़ कसना कभी उनकी जाति पर टिप्पणी कर पूरे ओ बी सी जातियों का अपमान किया जाता रहा है।
उदय भान को याद रखना चाहिए प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्य मनोहर लाल ने देश हित के लिए अपने परिवार त्याग दिया था वे पूरे देश को अपना परिवार मानते है। उन्होंने देश की सेवा करने के लिए अपने व्यक्तिगत परिवार त्याग पूरे राष्ट्र को अपना परिवार माना है।
कांग्रेस या उदयभान को क्या मालूम की त्याग क्या होता है। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा,जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया, जिला मिडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, रविंद्र भालौर,सुनीता गोयल,रविंदर मंडल,मुकेश, अनिरूद्ध कादियान तथा गोविंद पुण्यानी आदि मौजूद रहे।

Comments