Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


ढेंचा बीज पर 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 मार्च। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। किसान अपने खेतों में हरी खाद ढेंचा लगाये, जिसके लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम 10 एकड़ भूमि के लिए ढेंचे का बीज प्राप्त कर सकते है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर 25 मार्च 2022 तक पंजीकरण करना होगा।

  उपायुक्त ने कहा है कि सरकार द्वारा खरीफ मौसम में ढेंचा बीज पर 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। यूरिया फैक्टरी खेत में ही पाने के लिए किसानों को खेत में ढेंचा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण की रसीद के साथ-साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान क्रेडिट कार्ड का होना अनिवार्य है।

Comments