पाईट कॉलेज के प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन.
BOL PANIPAT : 10 मई- मंगलवार को पाईट कॉलेज के प्रांगण में पाईट एलुमनी एसोसिएशन के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसे मुख्य अतिथि डीलएसए सचिव एवं सीजेएम अमित शर्मा एवं मेम्बर सेक्रेटरी सुरेश तायल गेस्ट ऑफ़ ऑनर साथ में वाईस चेयरमैन राकेश तायल द्वारा शुभारम्भ किया।
सीजेएम अमित शर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमें समय समय पर रक्त दान करना चाहिए। कॉलेज के विद्यार्थियों के जोश देखते हुये उन्होने पाईट एलुमनी एसोसिएशन व पाईट कॉलेज के मैनेजमेंट की भरपूर प्रंशसा की। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए उचित कदम है। कॉलेज की छात्राओं ने चीफ गेस्ट को तिलक लगा कर भारतीय परम्परा के अनुसार उनका स्वागत किया। डाक्टर बी. बी. शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का परिचय कराया और उनके कार्य की प्रशंसा की, साथ में रक्तदान की महत्वता को बताया।

मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल द्वारा अपने छात्रों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया, और उन्होंने बताया कि आपका दिया हुआ रक्त थेल्सीमिया के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है और आपका दिया हुआ रक्त किसी भी जरूरतमंद को जीवनदान प्रदान करता है। जैसा की एक कहावत में कहा गया है कि माँ के आंसू किसी बच्चे की जिंदगी बचा सके या न बचा सके लेकिन आपका रक्त उसकी जिंदगी जरूर बचा सकता है। जिला रेड क्रास सोसाइटी की टीम की कार्य कुशलता पर सभी ने उनकी प्रशंसा की जिसमे मुख्य रूप से डॉक्टर पूजा अपनी टीम के साथ इस नेक कार्य में सम्मलित रहे, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पानीपत ने पाईट एलुमनी एसोसिएशन से मयंक गुप्ता और नमिता अरोरा एयर युथ रेड क्रॉस पाईट की टीम व टीम लीडर प्रीती दहिया को सन्मानित किया.
इसके साथ साथ रक्त दाताओ को रेड क्रॉस की तरफ से डोनर सर्टिफिकेट दे कर उनका हौसला बढ़ाया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह दे कर सन्मानित किया। इस अवसर पर 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जोकि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में सुरक्षित रखा जाएगा। अंत में राकेश तायल व् शुभम तायल द्वारा सभी रक्त दाताओ को बैज लगाकर उनका होंसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर ओ पी रनोलिआ, संदीप सिंह बिंद्रा, राजिंदर सैनी, विपिन तोमर, भारत प्रताप सिंह तथा छात्र सहयोगी मनमीत, जसजीत, रिया, अमन, कुणाल, शुभम, नितिन, हर्ष, खुशबू, रितेश आदि मौजूद रहे।

Comments