पर्यटन दिवस पर आर्य कॉलेज में करवाया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
पर्यटन के क्षेत्र में आप रोजगार लेने वाले नहीं, रोजगार दने वाले बन सकते हो- प्रो. रवि भूषण
BOL PANIPAT – शनिवार 27 सितंबर 2025, आर्य कॉलेज के पर्यटन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रश्नोतरी, वादविवाद, रंगोली व पारंपरिक परिधान प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में कॉलेज के सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र के पर्यटन विभाग के पूर्व निदेशक प्रो.डॉ. रवि भूषणा ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्राध्यापक अंकुर मित्तल ने पुष्प गुच्छ दे कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता प्रो.डॉ. रवि भूषण ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व को जागरूक करना है। इसके साथ ही विश्व भर के लोगों में पर्यटन के लिए जागरूकता पैदा करना और इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन ही एक ऐसा माध्यम है जिससे अलग-अलग सांस्कृतियों से लोगों को जोडा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के लोगों में भी घूमने-फिरने का बहुत शौक है और वो अपने शौक को ही अपने रोजगार का जरिया भी बना सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात का जिक्र करते हुए कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र जहां आप खुद का रोजगार शुरू करके करके रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए अलग थीम चुनी जाती है। वर्ष 2025 में विश्व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन और सतत परिर्वतन रखा गया है जिसका उदेश्य रोजगार के अवसर बढाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विद्या र्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरह के परिधान पहन वॉक की। उन्होंने अंत में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर तो मिलता ही है साथ में नई-नई जानकारीयां भी मिलती हैं।
मंच संचालन प्राध्यापिका काजल राणा ने किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में लोकेश व रजनी की टीम ने प्रथम पुरस्कार, द्वितीय स्थान दिव्यम व नंदनी की टीम ने व तृतीय स्थान भूपेंद्र व नीरज की टीम ने हासिल किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीए अंतिम वर्ष की सुषमा ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान ने व तृतीय स्थान बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान ने हासिल किया।
पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में बीए जनसंचार द्वितीय वर्ष की सिमरनजीत ने प्रथम स्थान, बीए जनसंचार विभाग की राधिका तिवारी ने दूसरा स्थान व बीए प्रथम वर्ष भारती ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।
रंगोली प्रतियोगिता में पहला स्थान रिया और सोफी,दूसरा स्थान,प्रियंका और शिवानी,तीसरा स्थान,सिमरन और आयशा ने हासिल किया।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापिका अदिति मित्तल, प्रीति शर्मा, नवीन, साहिल समेत कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments