Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु हरियाणा कौशल विकास मिशन के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण करवाने हेतु विभिन्न कोर्स करवाए जायेंगे 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अक्टूबर। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु हरियाणा कौशल विकास मिशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के निशुल्क प्रशिक्षण करवाने हेतु जिसमें सहायक सौंदर्य चिकित्सक, सहायक हेयर ड्रेसर और स्टाइलिस्ट, ब्राइडल फैशन और पोर्टफोलियो मेकअप कलाकार, स्व-नियोजित दर्जी, सहायक फाल्स सीलिंग और ड्राईवॉल इंस्टॉलर ( Assistant Beauty Therapist, Assistant Hair Dresser and Stylist, Bridal Fashion and Portfolio Makeup Artist, Self Employed Tailor, Assistant False Ceiling and Drywall Installer ) शामिल है।
निगम के जिला प्रबन्धक डॉ0 बिजेन्द्र श्योराण ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जिसकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रूपए तक हो, आयु सीमा 18 से 42 वर्ष एवं आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वीं से 10वीं कक्षा तक हो, किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय जिला प्रबन्धक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, गीता मंदिर रोड़, गीता कॉलोनी, गीता नर्सरी स्कूल बिल्डिंग प्रथम तल, पानीपत से सम्पर्क कर सकते हैं या दूरभाष नं. 01802635406 पर जानकारी ले सकते हैं। यह कोर्स प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

Comments