Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को दी बधाईयां।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 12, 2023 Tags: , , , ,

बीमार लोगों को जीवन दान देने में अपनी अहम भूमिका निभाती नर्से

BOL PANIPAT , 12 मई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सेस के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि किसी मरीज को ठीक करने में जितना योगदान एक डॉक्टर का होता है, उतना ही योगदान नर्स का भी होता है। मरीजों को वक्त पर दवाई देने से लेकर दिन-रात उनका ध्यान रखने तक नर्सेस भी बीमार लोगों को जीवन दान देने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। मेडिकल सेक्टर में नर्सेस की अपनी एक अलग ही अहमियत है। हमें नर्सेस को सम्मान देना चाहिये। कोरोना महामारी के दौरान  जब दवा काम नहीं कर रही थी, तब सिर्फ सेवा ही काम कर रही थी। उस दौरान नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों का इलाज किया लाखों लोगों की जान बचाई। इस साल की थीम है आवर नर्सेस आवर फ्यूचर। जिसका मतलब है कि हमारी नर्सेस हमारा भविष्य हैं।
  उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया मे नर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्हें इस दिवस पर नर्सों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
  उपायुक्त ने बताया कि नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उन्हीं की याद में हर साल 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया जाता है. नाइटिंगेल नर्स होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थीं। क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने जिस तरह से काम किया था, उसकी सराहना आज तक होती थी। अपने इस सराहनीय काम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सिंग को महिलाओं के लिए एक नया पेशा बना दिया था।

Comments