Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के कुशल संचालन के दृष्टिगत विभिन्न फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी नियुक्त किए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 नवंबर–जिलाधीश सुशील सारवान ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के कुशल संचालन के दृष्टिगत विभिन्न फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी नियुक्त किए हैं जो इस परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों की परिधि में कानून व शांति व्यवस्था की पालना करवाना सुनिश्चित करेंगे।
आदेशानुसार मैरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध रोड, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल असंध रोड,डीएवी थर्मल, श्री गुरु रामदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन,डॉ एमकेके आर्य मॉडल स्कूल मॉडल टाउन, किंडर किन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन, बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल जाट्टल, आईडी मॉडर्न हाई स्कूल न्यू सैनीपुरा जाटल रोड के लिए एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, सहायक प्रोफेसर राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा मुनीराम, बी ई ओ राजवीर सिंह और थाना किला पीएसआई मनोज की फ्लाइंग स्क्वायड बनाई गई है।
इसी तरह आईबी पीजी कॉलेज जीटी रोड, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड, एसडी पीजी कॉलेज जीटी रोड, एसडीवीएम पब्लिक स्कूल जीटी रोड, एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11 12, डी ए वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल सेक्टर 12, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकास नगर,सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल नांगल खेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन बाजार किशनपुरा, सदानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा और गीता यूनिवर्सिटी गांव नौल्था के लिए सीटीएम राजेश सोनी, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर शिवम धवन, खंड शिक्षा अधिकारी मतलौडा मनीष गुप्ता और चांदनी बाग थाना केपीएसआई दीपक फ्लाइंग स्क्वायड के रूप में रहेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप,द मिलेनियम स्कूल डी ब्लॉक अंसल सुशांत सिटी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 13-17, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 18, एम ए एस डी पब्लिक स्कूल गांव फरीदपुर, जीडीआर गुरुकुल गांव शिमला मौलाना, एसडी मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवी मंदिर रोड, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीरभूमि चुंगी,आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल जीटी रोड,आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड, आर्य पीजी कॉलेज जीटी रोड के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ वकील अहमद, राजकीय महाविद्यालय बापौली के सहायक प्रोफेसर प्रवेश रंगा, बापौली के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र और सेक्टर 29 थाना के पीएसआई महिपाल फ्लाइंग स्क्वायड के रूप में रहेंगे।
समालखा के हिमगिरी पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापरा रोड, पाईट जीटी रोड समालखा, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल महावटी रोड पट्टी कल्याणा, डीपीएस पब्लिक स्कूल जीटी रोड समालखा, सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल पावटी रोड, डी ए वी सैंटनरी पब्लिक स्कूल चुलकाना रोड, हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल गढ़ी छाजू रोड और गांव आटा के चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में एसडीएम समालखा अमित कुमार, राजकीय महाविद्यालय बापौली के सहायक प्रोफेसर मंगलसेन, खंड शिक्षा अधिकारी समालखा राजेश कुमार और पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना के पीएसआई बंसीलाल फ्लाइंग स्क्वायड के रूप में रहेंगे।

Comments