आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का उत्सव ‘कविता वाचन’ प्रतियोगिता के साथ मनाया गया
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का उत्सव ‘कविता वाचन’ प्रतियोगिता के साथ मनाया गया। इसमें बच्चों ने पीले रंग की आकर्षक वेश-भूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया। जुनियर विंग के बच्चों ने कविता वाचन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती मंजु आहुजा ने निभाई।
बच्चों ने अपनी-अपनी कविता विषय अनुरूप सहायक सामग्री के साथ प्रस्तुत की। जहॉं प्रैप1 और प्रैप-2 के नन्हें-मुन्ने बच्चों की कविता वाचन ने सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा प्रथम और कक्षा द्वितीय का भी कविता वाचन अद्भुत रहा।
प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया चावला जी ने नन्हें-मुन्ने बच्चों की प्रशंसा की और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा शिक्षकों व अभिभावकों की मेहनत, उचित मार्गदर्शन और परिश्रम से आज का अवसर शानदार रहा। ऐसी प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास आता है जो विद्यार्थियों के लिए बेहद आवश्यक होता है।
प्रतियोगता परिणाम
कक्षा प्रथम : जिया I कक्षा द्वितीय :राध्या I
वंश I गरिमा I
पाखी II देवांश़ I
आयशा II अंशिका II
जियांश III कुबेर II
उत्कर्ष III अरनव III
आरोही III

Comments