Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट माइस्ट्रोस 2024 में अक्षित ने सोलो नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पाइट माइस्ट्रोस 2024 वार्षिक तकनीकी और सांस्कृतिक युवा महोत्सव का आयोजन दिनॉंक 8 से 10 मार्च, 2024 का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालय पानीपत से बी. सी. ए. के छात्र अंकित एवं सागर बी. ए. तृतीय वर्ष ने युगल नृत्य एवं सोलो के लिए अपनी अपनी उपस्थिति दी | अक्षित ने सोलो नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर रुपये 2100/- का नकद  सम्मान एवं ट्रॉफी प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया | छात्र अक्षित ने इस उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय का सकारात्मक सहयोग एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के उत्साहवर्धन को  दिया क्योंकि  समय-समय पर नृत्य कार्यशाला और नृत्य निर्देशक के मार्गदर्शन से हमने अपने महाविद्यालय से यह उत्कृष्ट प्रतिभा आज हमारे अन्दर विकसित हुई है | हर्ष का विषय यह भी रहा कि द्वितीय पुरस्कार भी हमारे ही महाविद्यालय के विद्यार्थी सागर ने प्राप्त कर रुपये 1100/- का सम्मान एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त किया |

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने दोनों विजेता छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमारे अन्दर निहित प्रतिभा को उजागर कर जीवनोपयोगी रोजगार उन्मुखता का रास्ता खोल देता है | हम इस प्रतिभा का प्रयोग अपने आत्मनिर्भर जीवन के रूप में कर सकते है |

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. निधान सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है | समय-समय पर छात्रों को सम्पूर्ण सहयोग एवं सादुवाद प्रदान कर उनको आत्मविशवास से परिपूर्ण करते है | सांस्कृतिक विभाग के सह संयोजिका डॉ. शर्मीला यादव ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति रीति रिवाज हमें अपने प्राचीन गीत संगीत के माध्यम से ही प्राप्त होते है | इसलिए हमें अपनी संस्कृति और उसके निहित मूल्यों को जीवन में जीवंत रूप में अपना कर सजीवता प्रदान करनी चाहिए | प्रो. रेखा शर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा | 

Comments