Sunday, May 3, 2026
Newspaper and Magzine


सत्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता वीर बाल दिवस : उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,26 दिसंबर : जिला उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने वीर बाल दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए हा कि गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो साहस, धर्म और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है।
डॉ दहिया ने कहा कि साहिबजादों ने अत्यंत कम आयु में अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने के बजाय अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि साहिबजादो ने रणभूमि में वीरता का परिचय दिया और विकट परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य से समझौता नहीं किया। उनका त्याग आज भी हमे सत्य, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
डॉ. दहिया ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह संदेश देता है कि देश और समाज की सेवा के लिए साहस, संयम और नैतिक मूल्यों का होना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ दहिया ने युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि वे साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
उपायुक्त ने कहा कि वीर बालकों का बलिदान हमें एकता, आपसी सद्भाव और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। डॉ दहिया ने सभी नागरिकों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Comments