मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कान्थन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक
-जनता समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों के समाधान को लेकर वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हर समस्या का होगा समाधान, अधिकारी लाए तेजी: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT , 5 सितंबर। हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कान्थन ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों व उपस्थित अधिकारियों से समाधान शिविर में दर्ज समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण करने को लेकर वीडियो कान्फ्रेंंसिग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि कुछ शिकायतें जल भराव को लेकर आई हैं व कुछ शिकायतें अवैध अतिक्रमण से संबंधित है जिनका समाधान किया जा रहा है। उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि समाधान में और तेजी लाई जाएगी व अति शीघ्र सभी दर्ज शिकायतों का समाधान निकाला जाएगा। उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए की वो शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है उनकी रिपोर्ट तैयार करके अति शीघ्रता से भेजें।
आयुक्त एवं सचिव ने बारी-बारी प्रदेश भर के जिला उपायुक्तों से जिले अनुसार शिकायतों के निस्तारण को लेकर भी अपडेट लिया। समीक्षा बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने जल्द शेष समस्याओं के निदान करने के लिए अधिकारियों को और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पानीपत एसडीएम मनदीप, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीईओ डॉ. किरण, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स, डीएसओ धीरेंद्र हुड्डा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, आरओ भूपेंद्र चहल आदि मौजूद रहे।

Comments