वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की एक ऑटो व एक बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 5 जूलाई 2022, थाना सदर पुलिस की टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जयभारत पुत्र बलबीर निवासी कोहंड करनाल के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक ऑटो व एक बाइक बरामद कर आरोपी जयभारत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया सोमवार को थाना सदर पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रिफाइनरी रोड पर संदिग्ध किस्म का एक अज्ञात युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान जयभारत पुत्र बलबीर निवासी कोहंड करनाल के रूप में बताते हुए अपने एक साथी के साथ मिलकर गत 30 जून की रात गांव कचरौली से रात के समय एक ऑटो व एक बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। ऑटो व बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में अलग-अलग मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया चोरीशुदा बाइक व ऑटो गिरफ्तार आरोपी जयभारत की निशानदेही पर उसके घर कोहंड से बरामद हुई।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- आरोपी जयभारत ने साथी के साथ मिलकर 30 जून की रात गांव कचरौली में रोशन के घर के बाहर गली से उसकी ऑटो चोरी की। थाना सदर में रोशन पुत्र कालूराम निवासी कचरौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (ऑटो बरामद।)
- आरोपी जयभारत ने साथी के साथ मिलकर 30 जून को रात के समय गांव कचरौली में अमर सिंह के घर के बाहर से उसकी बाइक चोरी की। थाना सदर में अमर सिंह पुत्र कोड़ा राम निवासी कचरौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)

Comments