Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने पानीपत का दौरा कर संबंधी अधिकारियों से बात की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 2, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 फरवरी–राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार ने रविवार को पानीपत का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर संबंधी अधिकारियों से बात की।
स्थानीय स्काईलार्क पर्यटन केंद्र में पहुंचने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार का डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण भार्गव व अन्य अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया और उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही नीतियों के बारे में अवगत कराया। अरुण भार्गव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह, मनोज जोगी,गजे सिंह जोगी। बलराम शर्मा, रविंदर धीमान, कृष्ण वशिष्ठ, रविंद्र जोगी इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments