ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 12 मई 2022, ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर वर्ष 2019 में पानीपत के साई कालोनी निवासी प्रदीप पुत्र वेदपाल से 50 हजार रूपए की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को बुधवार साय सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलीम पुत्र मुबीन निवासी जखोरा फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ आरोपी ने अपने साथी कामिल खान के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। ठगी गई 50 हजार की राशि में से बचे 10 हजार रूपए गिरफ्तार आरोपी सलीम के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पुलिस पुछताछ में आरोपी सलीम से खुलासा हुआ वर्ष 2019 में हथीन बस अड्डे पर कामिल खान नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी, बाद मे दोनो दोस्त बन गए। कामिल ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की बात बताई और सलीम को फ्रार्ड सिम कार्ड का प्रबंध करने की बात कहते हुए ओएलएक्स पर कार बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने की योजना बारे बताया। आरोपी सलीम ने फ्रार्ड सिम कार्ड लाकर कामिल को दे दिया। दोनो ने ओएलएक्स पर आल्टो कार का फोटो डालकर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। पानीपत निवासी प्रदीप ने ओएलएक्स पर उक्त कार की फोटो देखकर खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। दोनो आरोपियों ने प्रदीप को विश्वास में लिया और उससे पेटीएम में 50 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में दोनो आरोपियों ने ठगी की राशि को आपस में बाट लिया था।
ठगी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में प्रदीप पुत्र वेदपाल निवासी साई कालोनी उझा गेट पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
प्रदीप ने अगस्त 2019 में थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने 10 अगस्त को ओएलएक्स पर एक कार HR 03 L 0369 को देखकर खरीदने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। 50 हजार रूपए में कार का सौदा तय होने पर बात कर रहे युवकों ने विश्वास में लेकर एक पेटीएम नंबर दे 50 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिये। बाद में उसकों ना गाड़ी मिली और ना ही पैसे मिले। आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए कार बेचने के नाम पर उससे 50 हजार रूपए ठग लिए। प्रदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments