अवैध शराब से भरा केंटर पकड़ा. देशी शराब की 1031 पेटी बरामद. आरोपी केंटर चालक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 10 जून 2022, अवैध शराब से भरा केंटर पकड़ा, देशी शराब की 1031 पेटी बरामद, आरोपी केंटर चालक गिरफ्तार।सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए समालखा के नजदीक जीटी रोड़ पर गीता सरोवर होटल के पास नाकाबंदी कर काबू किया, आरोपी से प्रारंम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ उक्त शराब पंजाब से गुरूग्राम में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी । बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए-टू पुलिस की टीम सघंन प्रयासरत है। वीरवार देर रात सीआईए-टू पुलिस की एक टीम एएसआई सुमित के नेत्रत्व में गश्त के दौरान अनाज मंडी के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली करनाल की और से एक बंद बॉडी का आयशर केंटर नंबर HR-67A-7153 दिल्ली गुरूग्राम की तरफ जाएगा। केंटर में अवैध शराब भरी हुई है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र को सूचना देने के साथ ही समालखा के नजदीक जीटी रोड पर गीता सरोवर होटल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच शुरू कर दी। आबकारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र भी नाका पर पहुंचे। कुछ देर पश्चात उक्त नंबर का केंटर करनाल की तरफ से तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने केंटर चालक को रोकने का ईशारा किया तो चालक ने केंटर पुलिस टीम की और मोड़ दिया। आरोपी केंटर के रूकते ही छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए आरोपी चालक को मौके पर ही काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपी चालक ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र नरेंद्र निवासी लाखन माजरा रोहतक के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर केंटर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में अवैध शराब से भरी पेटीयां मिली। बरामद शराब को केंटर से नीचे उतरवाकर गिनती की तो 1031 पेटी देशी शराब मार्का चार्ली ग्रीन एप्पल पाई गई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया बरामद शराब व केंटर को कब्जा पुलिस मे लेकर गिरफ्तार आरोपी प्रदीप के खिलाफ थाना समालखा में भा.द.स की धारा 279,336 व एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से गहनता से पुछताछ की तो खुलाशा हुआ आरोपी अपने मामा जगबीर के कहने पर उसके केंटर में पंजाब से शराब को लोड कर तस्करी के लिए गुरूग्राम लेकर जा रहा था। इसकी ऐवज में उसे 30 हजार रूपए मामा से मिलने थे। शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रदीप को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया।

Comments