चोरी व बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. 3 वारदातों का खुलासा. चोरीशुदा 1 मोबाइल व 1 चांदी की चेन बरामद.
BOL PANIPAT : 16 मई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने घरों में चोरी व बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की दो व बाइक चोरी की एक वारदात को खुलासा हुआ। वारदातों बारे थाना पुराना औद्योगिक व थाना शहर में अभियोग दर्ज है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 6 फाटक के पास मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आकाश उर्फ मुर्गी पुत्र सुधीर निवासी हरि नगर सैनी कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 11 मई की रात सैनी कॉलोनी में एक घर से बैग चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बैग में एक मोबाइल फोन, एक चांदी की चेन, एटीएम कार्ड व वोटर कार्ड था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रचना पुत्री विद्यांचल निवासी सैनी कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने घर में चोरी व बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे थाना पुराना औद्योगिक व थाना शहर में अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने एकाएक घर में चोरी व बाइक चोरी की उक्त 3 वारदातों को अंजाम दिया।
सब इंस्पेक्टर ने बताया आरोपी आकाश उर्फ मुर्गी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ चोरी व बाइक चोरी की वारदातों के जिला के विभिन्न थाना में 50 के करीब मामले दर्ज है। आरोपी करीब 6 महिने पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व एक चांदी की चेन बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ.
- आरोपी ने 11 मई की रात सैनी कॉलोनी में घर से एक मोबाइल फोन, एक चांदी की चेन व जरूरी दस्तावेज चोरी किये। थाना पुराना औद्योगिक में रचना पुत्री विद्यांचल निवासी सैनी कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- 10 मई की रात लघु सचिवालय परिसर से एक सीबी टविस्टर बाइक चोरी की। थाना शहर में रिधम निवासी सेक्टर 12 की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
- करीब 10 दिन पहले रात के समय सैनी कॉलोनी में एक मकान से चांदी के दो गिलास, दो मुर्ति व एक एलसीडी चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में साहबद्दीन पुत्र राजाराम निवासी सैनी कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments