Monday, June 22, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 2 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को विकास नगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलाशा हुआ। आरोपी की पहचान मोहित निवासी जौली सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर विकास नगर रेलवे लाइन के पास घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहित पुत्र जगदीश निवासी जौली सोनीपत के रूप में बताई।
बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 25 जुलाई को रेलवे रोड पर डीसीबी बैंक के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में संदीप पुत्र जयसिंह निवासी खलीला पहलादपुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य एचएफ डिलक्स बाइक 16 नवम्बर 2023 को फलाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरीशुदा एचएफ डिलक्स बाइक आरोपी ने अपने घर पर छुपाकर खड़ी की थी। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में मनोज पुत्र वीरसिंह निवासी खेल बाजार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त दो वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से चोरीशुदा दो बाइक बरामद कर पूछताछ के रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments