Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


नशे के खिलाफ चलाए अभियान के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2025 Tags: , , , , , ,

-10 माह में नशा तस्करी के 42 मामलों में 43 आरोपियों को कारावास व जुर्माना राशि की सजा हुई

-नशा तस्करी के 83 अभियोग दर्ज कर 121 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया

BOL PANIPAT : 06 नवंबर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। इसके साथ ही माननीय न्यायालय में जिला न्यायावादी के सहयोग से मजबूत पैरवी कर नशा तस्करी के आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2025 में जनवरी से अक्तूबर माह के दौरान नशा तस्करी के 42 मामलों में 43 आरोपियों को कारावास व जुर्माना राशि की सजा हुई। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को एक माह से लेकर 25 साल तक सजा और 30 हजार से 2.50लाख रूपए तक जुर्माना लगाया गया है।

121 नशा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

जिला पुलिस ने वर्ष 2025 में जनवरी से अक्तूबर माह के दौरान मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 83 अभियोग दर्ज कर 121 नशा तस्करों को लाखों रूपये कीमत के मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया। इनसे 344 किलो पोपी हस्क, 174 किलो गांजा, 12 किलो 984 ग्राम चरस, 4 किलो 305 ग्राम अफीम, 155 ग्राम हेरोइन, 130 ग्राम स्मैक व नशीले प्रतिबंधित 56 इंजेक्शन बरामद किए गए।

नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अहम योगदान देना होगा

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा मुक्त समाज की मुहिम में अपना अहम योगदान देना होगा। ताकि नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों को काबू कर नशा तस्करी की चेन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
आमजन से अपील की जा रही है कि उनके आस पास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है या नशे का सेवन करता है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

नशे के खिलाफ मुहिम में विशेष कार्य किये जा रहे है

जिला पुलिस नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में विभिन्न संगठनों का सहयोग लेकर कार्य कर रही है। जिला के 143 गांव व 34 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।
नशे की गर्त में फंसे लोगों को चिन्हित कर समाज की मुख्यधारा में जोड़न के लिए सिविल सर्जन के सहयोग से डी एडिक्शन में कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है। इसके तहत अब तक सिविल अस्पताल के डी एडिक्शन सेंटर में 1084 लोगों की काउंसिलिंग करवा कर नशे की लत को खत्म करने के लिए दवा दिलवाई गई। इसके साथ ही गिरफ्तार नशा तस्करों की नशे की काली कमाई से अर्जित की गई प्रापर्टी को चिन्हित किया जा रहा है। संपति को अटेच करने की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Comments