Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


विजय जैन ने जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान घर घर जाकर के लोगों की समस्याएं सुनी.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 2, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के वार्ड नंबर 13 की एकता विहार कॉलोनी संत नगर लक्ष्मी नगर शक्ति विहार आदि कॉलोनियों में हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन के नेतृत्व में जनसंपर्क पदयात्रा घर घर जाकर के लोगों की समस्याएं सुनी इस जनसंपर्क पदयात्रा की अगुवाई डॉक्टर सिताब सैनी और आशु सैनी ने की .जगह जगह पर भाई विजय जैन का जलपान और फूलों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया. .महिलाओं और पुरुषों ने भाई विजय जैन के समर्थन में नारे लगाए और फूलों की वर्षा की. अपने स्वागत से उत्साहित भाई विजय जैन ने कहा है कि जो मान सम्मान इन कालोनियों के लोगों ने मुझे दिया है मैं जीवन भर आप सभी का आभारी रहूंगा और इस कर्ज को चुकता करने का प्रयास भी करूंगा. जैन ने कहा है कि मैं ग्रामीण हल्के में जनता की सेवा भावना से आया हूं. वैसे तो मैं सेवा पिछले 20 वर्षों से कर रहा हूं पर आप लोगों के बीच में रह करके सेवा का मजा ही कुछ और है. उन्होंने कहा है कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. गरीब के मन में भगवान बसता है .मैं तो आप लोगों के बीच में भगवान के दर्शन करने आया हूं क्योंकि एक गरीब मजदूर सुबह से शाम तक दिहाड़ी मजदूरी करके जो कमाता है वह खून पसीने की कमाई है. इस अवसर पर डॉ सिताब सैनी ने कहा है कि भाई विजय जैन का ग्रामीण हल्के में आना लोगों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है क्योंकि यह व्यक्ति समाज सेवा में सदा अग्रणी रहता है और जो व्यक्ति समाज सेवा करके राजनीति में आता है वही राजनीतिक नेता गरीबों की सेवा करता है क्योंकि इसके मन में गरीबों के प्रति दया भावना है इस अवसर पर कंवरपाल खोखर जयपाल सैनी प्रीतम राणा दर्शन लाल राजपूत अमित बवेजा धर्मवीर यूपी वाला संजय सैनी रणधीर सैनी कुलदीप राणा अमित बंसल मुंशी राजपूत रोशन गुर्जर सुभाष शर्मा प्रीतम गुर्जर नीतू सैनी जिले सिंह गुर्जर शीशपाल गुर्जर हिम्मत सिंह श्रीनिवास शर्मा बलदेव बरोड़ा हनुमान जसवीर राणा रमेश मौर्य पिंटू राणा प्रदीप राणा मास्टर मोहन लाल शर्मा काला राणा जगदीश डोलिया मनोज पूनम राजेश ठेकेदार रमेश डांगी पप्पू देशवाल वजीर सिंह अमित शर्मा उपमन्यु भूपेंद्र मलिक बल्ली पहलवान कुलदीप मलिक तरसेम बंसल आदि लोग उपस्थित थे

Comments