Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


छिछड़ाना व कुराना में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 21, 2023 Tags: , , , , ,

-लोगो ने किया यात्रा का ग्राम जोशी के साथ स्वागत

-अधिकारियों ने सुनी आम जन की पुकार

BOL PANIPAT, 21दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव कुराना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश की पहचान दबंग प्रधानमंत्री के रूप में बनाई है। पूरी दुनिया प्रधानमंत्री का विश्वास करती है। मोदी गारंटी गाड़ी का आम जन को यही संदेश है देश को मजबूत बनाना है व विकसित बनाना है तो सब को मिलकर योगदान देना होगा।तभी हम भारत को विकसित कर सकते हैं। इस दिशा में हमें जोरदार प्रयास करने होंगे। इसमें सभी ग्रामीण सहयोग देंगे तभी प्रधान मंत्री का विकसित देश का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका फूल गुलदस्ते देकर ग्रामीणों ने स्वागत किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन किया गया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस किट प्रदान की गई इस मौके पर तहसीलदार अजय सैनी, बीडीओ विवेक, बीजेपी के हलका प्रधान राजेश जागलान, विस्तारक रशिपाल, जिला परिषद सदस्य सुदेश आर्य, सरपच पिंकी, कृष्ण के अलावा विभिन्न  विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  गांव छछराना में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हल्का प्रधान राजेश जागलान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद में आम जन के तय सीमा के अंदर कार्य हो रहे हैं। पूरे देश में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का हर व्यक्ति मजबूत हो। उसका अपना घर हो, अपना नल का कनेक्शन हो, अपना गैस का कनेक्शन हो, सरकार भी इन्हीं योजनाओं को लेकर के कार्य कर रही है। गांव में किसी भी तरह की समस्या ना रहे तभी भारत विकसित होगा। उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुन रही है वह मौके पर उनका  निस्तारण कर रहे है । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीत गाकर लोगों का मनोरंजन जहां किया वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी व योजनाओं के लाभ ग्रामीणों के सामने रखें । कार्यक्रम में गांव के प्रतिभावान खिलाडिय़ों लोकल कलाकारों, उत्कृष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुक्त गैस कनेक्शन भी वितरित करे। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ शर्मा, बीडीओ विवेक कृषि विभाग के एसडीओ राधे, बिजली विभाग के एसडीओ मनोज, एक्शन  सुरेश सैनी, रोशन लाल महला, अनिल पंवार, टेकरामआदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-25 से 27- गांव कुराना में ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक स्टॉल का निरीक्षण करते हुए, संकल्प शपथ दिलाते हुए व उज्जवला योजना के लाभार्थी को गैस किट प्रदान करते हुए।

Comments