स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 24 अगस्त– मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे हैं स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन में हरियाणा विधान सभा में चुनाव के लिए रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
स्वीप कार्यक्रम के लिए बनाए गए कन्वीनर हितेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर पूरे जिला में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया गया है जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं पानीपत शहरी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी डॉ पंकज यादव बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि एसडी विद्या मंदिर में भी पीटीएम के अवसर पर सभी कक्षाओं में निर्वाचन आयोग की स्वीप एक्टिविटी का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया और अभिभावकों के साथ-साथ बच्चों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ पंकज यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पात्र लोगों की वोट भी बनाई जा रही है। यही नहीं सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है कि वे जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।

Comments