विश्व हिंदु परिषद ने उल्लास के साथ मनाया गीता महोत्सव व शौर्य दिवस.
कार सेवक, अर्चक (पुरोहित), शिक्षक, बलिदानी सैनिक व अर्धसैनिक बलिदानी परिवारों का किया सम्मान
शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा…बाहुबली हनुमान रहे विशेष आकर्षण
BOL PANIPAT : विश्व हिंदू परिषद् पानीपत द्वारा स्थानीय जीटी रोड स्थित एसडी कॉलेज में गीता महोत्सव एवं शौर्य दिवस का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पावन सानिध्य श्री श्री 1008 डॉ• स्वामी दयानंद जी महाराज, हरिद्वार से पहुंचे महंत स्वामी अरुण दास जी महाराज का रहा। मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र जैन (अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विहिप), श्री प्रेम शंकर (प्रांत संगठन मंत्री विहिप), विजयलक्ष्मी पालीवाल, पवन गोयल, एस पी बंसल, रामनारायण रावल, मीनाक्षी गुप्ता, रविंद्र सैनी, राजीव जैन रहे। सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आए हुए अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर व सम्मान सहित उन्हे पटका पहनाकर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव भाटिया व जिला मंत्री पुनीत बत्रा ने कार्यकर्ताओं सहित उनका स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने भारत माता, दुर्गा शक्ति, जय जवान जैसे नाटकों पर नृत्य पेश किया। पूरे सभागार में भारत माता की जय, जय श्रीराम के जयकारों की गूंज से चारों और धार्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से 1992 में श्री राम जन्म भूमि अयोध्या के निर्माण में अपना सहयोग देने वाले व बाबरी मस्जिद के ढांचे को विध्वंस कर अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने वाले कारसेवको को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद समाज में धर्म और सनातन संस्कृति का प्रचार करने वाले मंदिरों के अर्चक, पुरोहित, पुजारी व हनुमान सभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा देकर समाज को जागरूक करने वाले शिक्षक व देश की रक्षा करने में अपना योगदान देने वाले बलिदानी सैनिक परिवार व अर्धसैनिक बलिदानी परिवारों को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा एसडी कॉलेज से शुरू होकर लाल बत्ती, इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, अमर भवन चौक से होते हुए एसडी कॉलेज में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर शौर्य दिवस मनाया। शोभायात्रा में विशेष रूप से पानीपत में पहली बार आए बाहुबली हनुमान विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह समाजसेवियों व व्यापारियों ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अंत में सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments