Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से अन्नदाता को मिलेगी खुशहाली : डा अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अक्टूबर, फसलों के समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार धन्यवाद है। समर्थन मूल्यों में वृद्धि से अन्नदाता को खुशहाली मिलेगी ये शब्द भाजपा जिला अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने रबी की फसलों का न्यूनतम समर्थन बढ़ाने पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहे। विदित रहे केंद्र सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपए, जौ 115 रुपए,चना 105 रुपए,मसूर 425 रुपए,सरसों तिलहन 200 रुपए तथा कुसुम के समर्थन मूल्य में 150 रुपए के बढ़ोतरी की है।
डा अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की उसके राज में  न्यूनतम मूल्य तब घोषित होते थे जब अधिकतर किसान मंडियों में अपनी गाढ़ी कमाई की फसल ओने पौने दामों में बेच चुके होते थे।अब प्रधानमंत्री मोदी ने बुवाई के समय ही फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की परंपरा शुरू की है। जिससे किसान को फसल बुआई के बेहतर विकल्प मिलते है। डा  अर्चना ने फिर कांग्रेस को घेरते हुए कहा की मोदी  ने समर्थन मूल्यों में 105 रुपए से 425 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी को है कांग्रेस के राज में तो  मात्र 10 रुपए की बढ़ोतरी होती थी। इतनी बड़ी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी आभार के पात्र है।

Comments