Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी के जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गावँ बाबरपुर का दौरा।

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 28, 2024 Tags: ,

– ग्राम अध्यक्ष और ग्राम सचिव को सुखबीर मलिक ने दी जिम्मेवारियां

 BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज सुखबीर सिंह मलिक  और उनकी टीम ने गांव बाबरपुर का दौरा किया एवं लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उनको आम आदमी पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया । बढ़ती हुई महंगाई  के दौर मे आपके हक की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी महिला सुरक्षा आदि के बारे मे जानकारी दी। ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष को बूथ मैनेजमेंट करने के लिए सुखबीर मलिक ने अधिकृत किया

आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी की मूलभूत सुविधाएं लोगों को महंगाई के दौर में पसंद आ रही है। लोग दिल्ली में पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं। गावँ बाबरपुर से  लक्ष्य छाबड़ा सुरेश राजपूत गुलशन छाबड़ा प्रीत राजपूत रजनी छाबड़ा शिवदयाल प्रवीण कुमार प्रजापति महावीर शर्मा संजीव कुमार लाजपाल राय सुरेश बहन रविंद्र कुमार राकेश कुमार सचिन कुमार रमेश वाल्मीकि सतीश कुमार चिराग शर्मा नरेंद्र शर्मा नवनीत शर्मा संजय भाई सुनील हरभजन व अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद किया और आने वाले चुनाव में समर्थन देने का वादा किया। लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपनी निष्ठा दिखाई और पार्टी के लिए काम करने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश सह सचिव  सुखबीर मलिक और उनकी टीम मे होशियार सिंह  प्रदेश सह सचिव राजकुमार मुंडे मुकेश शर्मा(जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया)संदीप मनचंदा उनके साथ मौजूद रहे 

Comments