Saturday, March 14, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से ले व तत्पर्यता से करे समाधान: नगराधीश टीनू पोसवाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 12, 2025 Tags: , , , ,

-अधिकारी जन हित में करें अपनी उर्जा का उपयोग: डीएसपी सतीश वत्स

-समाधान शिविर में पहुंची 33 समस्याएं, नगराधीश ने दिये तत्काल समाधान के निर्देश

-शिविर में ज्यादातर समस्याएं फैमली आई डी से संबंधित

BOL PANIPAT , 12 मई। हरियाणा सरकार के जनता से जुड़े बड़े कार्यक्रम जनता समाधान शिविर की सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में अध्यक्षता करते हुए नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि हमे जिम्मेदार दृष्टि कोण के साथ आम जन की समस्याओं का समाधान करना है। अधिकारी शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से ले व विचार कर इनका समाधान करे। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाली समस्याओं पर गहनता से कार्य करने की जरूरत है। अधिकारी कम से कम समय में अपने विभाग की समस्याओं का समाधान करें।
पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि समाधान शिविर में हर समस्या का समाधान हो रहा है। अधिकारी अपनी पूरी उर्जा का उपयोग लोगों की समस्याओं का समाधान करने में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से सम्बंधित आई समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करके उनका समाधान किया व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सही प्रकार से अपना कार्य समझकर के लोगों की समस्याओं का जिम्मेदार अधिकारी बनकर समाधान करें।
डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया ने कहा कि धीरे -धीरे जनता समाधान शिविर में समस्याएं कम आ रही है। इसका प्रमुख कारण अधिकारियों द्वारा शिविर में रूचि लेना व तत्काल उनका समाधान करना है।
सोमवार को समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 33 समस्याएं शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई। इनमें ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी में इनकम करवाने से सम्बंधित मिली। नगराधीश ने क्रिड विभाग को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का निदान करें। शिविर में पुलिस विभाग से जुड़ी हुई कई समस्याएं पहुंची जिनका पुलिस उप अधीक्षक ने शिकायतकर्ता से बात करके समाधान करने का प्रयास किया।
प्रार्थी रोशनी देवी वासी पानीपत ने प्रशासन से राशन कार्ड बनवाने के लिए अनुरोध किया। नगराधीश ने तत्काल कार्रवाई करने की निर्देश दिए। प्रार्थी सतबीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए प्रार्थना की व मकान बनवाने के लिए अनुरोध किया। प्रार्थी मुकेश ने दीनदयाल उपाध्याय योजना का लाभ दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी प्रीति ने प्रशासन से विधवा पैंशन बनवाने के लिए अनुरोध किया। नगराधीश ने डीएसडब्ल्यू को समस्या की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, सीएमओ विजयपाल मलिक, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, खेल प्रशिक्षक सुषमा, पुलिस कैम्लेंड अधिकारी सुरेश, हैल्प डेस्क से संजीव शर्मा, जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments