Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वोटर जिला निर्वाचन कार्यालय में 1 अक्टूबर तक वोटर लिस्ट संबंधी समस्याओं का करवा सकते हैं निराकरण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 12, 2024 Tags: , , ,

-जिले में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्वीप गतिविधियों में की जा रही बढोतरी

-बीएलओ चला आपके द्वार के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के बनाए वोट

-बस स्टैंड में कैंप लगाकर यात्रियों को पुनरीक्षण की दी गई जानकारी

BOL PANIPAT , 12 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देशन में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. पंकज यादव की अगुवाई में भारत की मतदाता सूची त्रुटि रहित और प्रमाणित बनाने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्वीप जागरूकता अधिकारी डा हितेश चंद शर्मा ने  बस स्टैंड सिवाह में कैंप लगाकर यात्रियों को पुनरीक्षण की जानकारी दी।
स्वीप जागरूकता अधिकारी ने बताया कि मतदाता अपने पहचान पत्र को अपने आधार से लिंक भी कराए। ये सुविधाएं मतदाता के मतदान केंद्र (बूथ) पर 26 अगस्त तक बीएलओ के द्वारा उपलब्ध है। विशेष परिस्थिति में जिला निर्वाचन कार्यालय में 1 अक्टूबर तक अपनी  वोट, वोटिंग , वोटर लिस्ट संबंधी समस्याओं का निराकरण करवा सकते हैं।
    उन्होंने बताया कि अब बीएलओ चला आपके द्वार के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के वोट बनवाए। अधिक से अधिक लीगल वोट डलवाकर पानीपत को राज्य में उच्च स्थान दिलाने में जिला प्रशासन का सहयोग कर लोकतंत्र को मजबूत कर राज्य का गौरव बढ़ाए।
    उन्होंने बताया कि युवा पात्र मतदाताओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए मौके पर ही फॉर्म 6 भरकर दिए जा रहे हैं । उन्हें अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपनी जानकारी चेक कर मतदाता सूची को  त्रुटि रहित और प्रमाणित बनाने के लिए  जिला निर्वाचन कार्यालय के अभियान का हिस्सा बनने की ओर प्रेरित किया जा रहा है।
  उन्होंने वोट बनवाने व वोट से संबंधित फार्म 6, 7 व 8 की जानकारी देते हुए ऑनलाइन नवीन वोटर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर विजिट कर वोटर आईडी जेनरेट कर सकते है।

Comments