Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


शहर में पैदल जागरूकता यात्रा निकाल लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया


 BOL PANIPAT : समालखा. हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोकि लगातार हरियाणा में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए कार्य कर रही है। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में एनसीबी के सब इंस्पेक्टर डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल से पूरे हरियाणा की यात्रा में निकले हैं जोकि अलग-अलग शहर में जाकर लोगों को नशा छोड़ने के बारे में जागरूक कर रहे हैं व एनसीबी हरियाणा के प्रमुख श्रीकांत जाधव के निर्देशानुसार नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 9050891508 की भी जानकारी दे रहे हैं . यह यात्रा वीरवार को समालखा पहुंची। समालखा पहुंचते ही विपिन दहिया, प्रधान  युवा चेतना क्लब ने सैकड़ों युवाओं के साथ डॉ अशोक कुमार का फूल मालाओं के द्वारा स्वागत किया । विपिन दहिया ने बताया कि श्रीकांत जाधव एक निडर व इमानदार अधिकारी हैं जोकि हरियाणा से अवैध नशे के कारोबार को खत्म करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं उनकी इसी मुहिम में युवा चेतना क्लब समालखा भी लगातार युवाओं को नशा न करने व इसे छोड़ने के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है। डॉ. अशोक कुमार जी जो साइकिल से जन जागृति के लिए निकले हैं इनका हौसला , जज्बा वाकई काबिले तारीफ है। निश्चित तौर पर इस यात्रा के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसके बाद समालखा के मुख्य बाजार से  रेलवे स्टेशन तक एक पैदल जागरूकता रैली भी निकाली गई । इस बीच शहर के दुकानदारों ने भी इस यात्रा की सराहना की। अंत में रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों को नशा ना करने की शपथ दिलाई गई।

Comments