Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन : गली में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 29 बोतल अवैध कच्ची शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 दिसंबर : हथवाला चौकी पुलिस ने गांव राक्सेहडा में अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से 29 बोतल अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेत्रत्व में ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा नशा व शराब तस्करी पर प्रभावी रूप से शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में हथवाला चौकी पुलिस की टीम ने मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर गांव राक्सेडा में गली में अवैध शराब बेच रहे युवक को 29 बोतल अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
हथवाला चौकी पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि राक्सेहडा गांव में मंदिर वाली गली में एक युवक अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना पर टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर अवैध रूप से शराम बेच रहे युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहनी पहचान राक्सेडा गांव निवासी बलविंदर उर्फ बिल्लू पुत्र गुरदयाल के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची शराब से भरी कैन बरामद की। अवैध कच्ची शराब को मापने पर 29 बोतल पाई गई। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments