Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भगवान पार्श्वनाथ के जन्म व तप कल्याणक पर किया गर्म कपड़े वितरण : प्रवीण जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 7, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज रविवार  को अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में आस पास की कालोनी में रहने वाले  600 बच्चो को गर्म सूट  व लेडीज को गर्म शाल वितरण की मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी पालीवाल जगदीश जैन सुभाष जैन वशिष्ठ अतिथि गौतम जैन नरेश जैन जगदीश जैन भूपेंद्र दीक्षित प्रमोद जैन ने अभियान की शुरुआत की मुख्य अतिथि ने कहा समाज सेवा संगठन ठंड के मौसम में जरूरत मंद को गर्म कपड़े व शाल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है हम सबको ऐसे संगठन का सहयोग करना चाहिए
 संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के 2900 वे तप व जन्म कल्याणक के उपलक्ष पर जैन स्थानक अग्रवाल मंडी में आस पास की कालोनी व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 700 बच्चों को   गर्म सूट व औरतों को गर्म शाल वितरण की  जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे आज जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के 2900 वे जन्म व तप कल्याणक पर जरूरत मंद बच्चो को गर्म सूट  व औरतों को गर्म शाल वितरण करने का मौका मिला हम सबका फर्ज बनता है ऊपर वाले ने हमे दिया उसमे से कुछ अंश निकाल कर जरूरतमंदों की सेवा में लगाए शास्त्रों में भी वर्णन है इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न साथ जायेगा
और अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें बताइए हमारी कोशिश होगी जरूरत मंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान    9 जनवरी श्री विश्वकर्मा मंदिर हरी सिंह चोक  व आगे जहां भी बन पाएगा । ये अभियान समाज सेवियों के सहयोग से समाज सेवा संगठन की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसंबर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म  कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमे दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने  चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जायेगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करेंसी लेनी पड़ती हैं सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जायेगा और वही वहा चलता है और  गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम  बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए। और से जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरुरत मंद के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरुरत मंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन ,सत प्रकाश जैन अमित जैन, राजेंद्र जैन नीरज जैन श्रीपाल जैन विकास जैन अनिल सिंगला कैलाश जैन मनोज गांधी ललित अंकित दीपक गोस्वामी संजय जैन नरेश पोपली ओमप्रकाश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments