Tuesday, June 23, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड संख्या 05, 06 एवं 07 के विभिन्न गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी के कैंटर वितरित किए गए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून–आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला परिषद पानीपत द्वारा वार्ड संख्या 05, 06 एवं 07 के विभिन्न गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी के कैंटर वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सुपुत्र अनिल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद पानीपत की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहेंगे।
अनिल पंवार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और जनसेवा के अनेक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला पार्षद डॉ. जगबीर, जिला पार्षद रेखा देवी, जिला पार्षद सुदेश देवी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप देशवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंडित रामचंद्र सहित क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने जिला परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Comments


Leave a Reply