आशा व विश्वास का आधार है जनता समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
-जनता समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान
-शिविर में 94 लोगों ने रखी बिजली, निगम, क्रीड व पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याएं
-कमजोर इम्यूनिटी से बिमारियों का मुकाबला नहीं किया जा सकता, पोषण का रखें ध्यान
BOL PANIPAT , 23 जनवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कम समय में ही जनता का दिल जीत लिया है। उनकी कार्यशैली व उनके कुशल मार्ग दर्शन का लाभ प्रदेश के नागरिकों को सीधे तौर पर मिल रहा है। हर तरफ उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा हो रही है। समाधान शिविर भी उसी अहम कड़ी का हिस्सा है। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जनता समाधान शिविर जिले के नागरिकों की आशा व विश्वास का आधार है। इस विश्वास को प्रशासन ने अंतिम समय तक बनाये रखना है। जो नागरिक समाधान शिविर में अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं उनक तकलीफ को दूर करना व उनके साथ किसी भी प्रकार का भेद भाव ना हो इस जनता समाधान शिविर का उददेश्य है।
उपायुक्त ने बताया कि इस मौसम में सेहत का ध्यान रखें। फल, सब्जियों व प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए सही पोषण ले। नियमित व्यायाम करें। योगा व हल्की फूल्की वाक व एक्सरसाइज करें व भरपूर नींद ले क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी से मौसमी बिमारियों का मुकाबला नहीं किया जा सकता। उपायुक्त ने गुरूवार को जिला सचिवायल में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को कार्य में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता रेजिडेटस वैल्फेयर एसोशिऐशन सैक्टर 18 के प्रधान परवीर सिंह कादियान ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि सैक्टर 18 में मकान नम्बर 220 व 336 के सामने सरकारी स्कूल बना हुआ है। स्कूल के अंदर बड़ी बड़ी जंगली घास बनी हुई है। जिसके वजह से बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने उपायुक्त से साफ सफाई की गुहार लगाई। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में किवाना वासी प्रिंयका ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनके चाचा साहब सिंह, सुरेश, श्री राजपाल व रामकुमार की उम्र 45 से ज्यादा है लेकिन अभी तक उन्हें सरकार अविवाहित पैंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। उपायुक्त ने डीएसडब्ल्यूओ को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता यशपाल ने उपायुक्त से सरकारी अस्पताल के पार्काे में फैली गंदगी पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी दीपक शर्मा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि पानीपत में गोल्फ ग्राऊंड नहीं है। गोल्फ ग्राउंड के अभाव में खिलाड़ी अच्छी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे। उपायुक्त ने डीएसओ को इस पर विचार करने के निर्देश दिए व ग्राउंड संबंधित जानकारी के लिए भेजा। प्रार्थी राममेहर वासी कुराड़ ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके खेत के साथ लगते डाई हाऊस का कैमिकल वाला पानी खराब कर रहा है। मेरे खेत की जमीन बंजर होती जा रही है। खेत की उरवरा शक्ति कम हो रही है। आने वाली समय में घातक बीमारी फैलने की आंशका है। मेरे परिवार के लिए यह पानी जानलेवा साबित हो सकता है। उपायुक्त ने आरओ प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता राजाखेडी वासी रघबीर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि कुछ लोगों ने लाल डोरे का जो सैट लाइट से जो नक्शा तैयार किया गया है उसमें छेडखानी की है। उसे मकान का कुछ रकबा मिटाया गया है। न्याय की मांग की। एक अन्य शिकायतकर्ता महबूबा ने प्रशासन से बिजली बिल माफ करवाने की अपील की। उपायुक्त ने एसई धर्म सिहाग को मामले की जांच के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता कुसुम लता ने विधवा स्कीम का लाभ दिलवाने की अपील की। उपायुक्त ने उपरोक्त सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना व उन्हें आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, एलडीएम राजकुमार, सेल टैक्स एटीओ अनील कुमार, डीडीपीओ मनिष मलिक, डीएफएससी नीतू, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, जिला आयुष अधिकारी डॉ.संजय राजपाल, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments