हनुमान जन्मोत्सव में शिक्षकों की और विद्यार्थियों की भूमिका को शत शत नमन है : राकेश बंसल
BOL PANIPAT : हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत के शिक्षाविद विद्यार्थियों को जोड़ने का काम करेंगे यह संकल्प पानीपत में शिक्षाविदों की बैठक में लिया गया बैठक को संबोधित करते हुए राकेश बंसल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हनुमान जन्मोत्सव पानीपत के स्कूलों की वजह से ही जन जन तक पहुंच पाया है शिक्षकों की और विद्यार्थियों की भूमिका को शत शत नमन है पानीपत जिला के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भूरा ने कहा.
मनुष्य के भावी जीवन का आधार उसके बाल्यकाल के संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर निर्भर करता है। बालक आगे चलकर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे वीरों, एकनाथजी जैसे संत-महापुरुषों एवं श्रवण कुमार जैसे मातृ-पितृ भक्तों के जीवन का अनुसरण करके सर्वांगीण उन्नति कर सकें इस हेतु बालकों में उत्तम संस्कार का सिंचन बहुत आवश्यक है। बचपन में देखे हुए हरिश्चन्द्र नाटक की महात्मा गांधी के चित्त पर बहुत अच्छी असर पड़ी, यह दुनिया जानती है।
हँसते-खेलते बालकों में शुभ संस्कारों का सिंचन किया जा सकता है। नन्हा बालक कोमल पौधे की तरह होता है, उसे जिस ओर मोड़ना चाहें, मोड़ सकते हैं। बच्चों में अगर बचपन से ही शुभ संस्कारों का सिंचन किया जाए तो आगे चलकर वे बालक विशाल वटवृक्ष के समान विकसित होकर भारतीय संस्कृति के गौरव की रक्षा करने में समर्थ हो सकते हैं।
।सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि आगामी 23 अप्रैल को स्कूल के विद्यार्थी स्कूल के शिक्षक हनुमान जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग भाग लेंगे इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश में प्रधानाचार्य सुमेर जी ने हनुमान जन्मोत्सव की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने रखी उन्होंने बताया कि सभी स्कूल विद्यार्थी सब्जी मंडी के नजदीक एकत्रित होंगे और यह शोभा यात्रा देवी मंदिर तक जाएगी इस अवसर पर राजकुमार सैनी, राजेंद्र कश्यप, अनिल कुमार, साहब सिंह, महेंद्र , महेंद्र दीक्षित, सुरेश देशवाल, धर्मवीर जांगड़ा, यशपाल शर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, मनीष गुप्ता, सुरेंद्र भट्टी, राजवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments