हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत के घर-घर में सालासर से आया झंडा पानीपत में वितरित होगा
BOL PANIPAT : हनुमान जन्मोत्सव पर पानीपत के घर-घर में सालासर से आया झंडा पानीपत में वितरित होगा हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा सालासर मंदिर के प्रांगण में ध्वज का पूजन किया गया एवं यह घोषणा की गई. यह पहल धार्मिक भावना और सामुदायिक एकता बढ़ाने के लिए की जा रही है। समिति ने बताया कि झंडों क वितरण हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा मकसद स्थानीय नागरिकों को समारोह में सक्रिय रूप से जोड़ना और पारंपरिक रीति‑रिवाजों को जीवंत रखना है।
समिति ने कहा, “यह झंडा सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हनुमान जी का झंडा वर्षों वर्षों से शक्ति और भक्ति का प्रतीक रहा है, महाभारत के युद्ध में अर्जुन ने भी अपने रथ पर हनुमान जी का झंडा इसलिए स्थापित किया था कि उसे विजय मिले हनुमान जी का झंडा हमें संघर्षों से उबालकर विजय की ओर ले जाता है हम चाहते हैं कि हर परिवार इस उत्सव में शामिल होकर साझा भावना का अनुभव करे।” उन्होंने आगे बताया कि वितरण में वरिष्ठ नागरिकों, महिला‑समूह और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि सभी वर्गों तक समान रूप से पहुँच सुनिश्चित हो।
आयोजक झंडों के साथ छोटे‑छोटे पुस्तिकाओं में हनुमान जी की कथाओं और पूजा विधियों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे नियमों के साथ धर्मिक जानकारी का प्रचार हो सके। स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस पहल का समर्थन किया है और उन्हें आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर रमेश माटा सतबीर गोयल कृष्ण रेवाड़ी संजय गोयल योगेश जिंदल हरीश बंसल, डॉ रमेश अशोक नारंग विकास गोयल आदि मौजूद थे

Comments