Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हमें शहीदों की कुर्बानी को नहीं भुलना चाहिये-उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 अगस्त। सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महाराजा अग्रसेन सभागार में दास्तान-ए-रोहनात नाटक का अभिनय रंग मंच द्वारा बेहतरीन तरीके से मंचन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया व सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त ने दीप प्रज्जवलन करके किया। इस मौके पर उनके साथ करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया के अलावा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चौपड़ा के चाचा भीम चौपड़ा, साहित्यकार एवं रगकर्मी हरीश ,महाविद्यालय के प्रिंसिपल अनुपम अरोड़ा मौजूद रहे।

    जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने अपने संबोधन में कहा कि हमें देश की आजादी के लिए कीमत चुकानी पड़ी है। आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह सब आजादी के लिए बलिदान देने वालों की बदौलत है। उन्होंने इस मौके पर दास्तान- ए-रोहनात क कलाकारों को बेहतरीन प्रस्तुति के लिए शुभकानाएं दी व उनका हौसला बढ़ाया।

     इस मौके पर सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया ने कहा कि देश को आजाद कराने में बहुत मुश्किलें आई हैं। आज की युवा पीढ़ी को इस पर गौर करना चाहिये। भारत युवाओं का देश है। युवा बड़ी ताकत हंै वो चाहे तो बहुत कुछ कर सकता है। उन्होंने विद्याथियों को आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये व अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस पर घ्वजारोहण करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भागेदारी की व बेकहतरीन प्रस्तुती के लिए कलाकारों को आभार प्रकट किया। इस मौक पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Comments