Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी सुशील सारवान ने गुरू तेगबहादूर के प्रकाश उत्सव कार्यक्रम को लेकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने शुक्रवार को स्थानीय सैक्टर 13-17 में आगामी 3 अप्रैल को होने वाले गुरू तेगबहादूर के प्रकाश उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए जीएम रोडवेज कुलदीप जागड़ा को कहा कि वे अभी से ही इसका प्लान तैयार कर लें क्योंकि विभिन्न जिलों और राज्यों से उस दिन साध संगत यहां पधारेगी। स्टेशन व अन्य स्थानों से लाने के लिए बस व्यवस्था दुरुस्त रखें।

उन्होंने मौके पर चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम करें। इस मौके पर एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता जगमाल सिंह, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ भी उपस्थित थे।

Comments