एन.एस.एस. की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया
BOL PANIPAT : आज दिनांक 3.03.2022 को आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से एन.एस.एस की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया गया | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम द्वारा स्वयंसेवकों को मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग , अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी.के नरूला, डॉ. जोगेश और एन.एस.एस टीम ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
इसके बाद एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया | जिसमें अनमोल, अलीशा ,मोनिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए व प्राची ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया | कोरोना आपदा के दौरान महाविद्यालय के एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने समाज में लोगों को राशन,दवाइयां,मास्क, सैनिटाइजर बांटे और महाविद्यालय के गोद लिए गांव खोतपूरा में अनेक जागरूकता अभियान चलाएं जिसमें साक्षरता अभियान,नशा मुक्ति अभियान, आत्मनिर्भर भारत जागरूकता रैली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली, फर्स्ट एड व होम नर्सिंग ट्रेनिंग, योगा मेडिटेशन, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनिंग, जल व वन संरक्षण आदि विषय रहे |
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार गर्ग जी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और एन.एस.एस के महत्व के बारे में बताया की एन.एस.एस सिर्फ सर्टिफिकेट लेने का साधन नहीं है अपितु यह हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है एन.एस.एस के संयोजक डॉ. जोगेश ने सभी स्वयंसेवकों को देश में आपदा के समय निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया | मंच का संचालन स्वयंसेवक कासिम के द्वारा किया गया |
इस अवसर पर 10 स्वयंसेवकों को प्राचार्य द्वारा रेड क्रॉस की और से प्रमाण पत्र प्रदान किए जिन्होंने स्टेट लेवल सेंट जॉन एम्बुलेंस प्रतियोगिता में भाग लिया था |इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कॉलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाया |इस प्रकार से आज एक दिवसीय कैंप का समापन हुआ | कार्यक्रम के अंत में डॉ. जोगेश ने सभी स्वयं स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी | इस अवसर पर प्रो. नीतू मनोचा, प्रो. सुमन मलिक, प्रो. पूजा मलिक और प्रो. रितु भारद्वाज मौजूद रहे |

Comments