रोटरी क्लब करा रहा छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन
रविवार को मॉडल टाउन में, दिल्ली से आएंगे एक्सपर्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी जानकारी
BOL PANIPAT : रोटरी क्लब पानीपत और रोटरी क्लब रेनबो 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित कर रहे है। यह प्रोग्राम 3 जुलाई (दिन रविवार) को शिवाजी स्टेडियम के पास हैश बैंक्वेट में आयोजित किया जा रहा है। प्रोग्राम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। यहाँ स्टूडेंट्स को फ्री करियर काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 12वीं के बाद स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स अक्सर दुविधा में रहते है कि क्या कोर्स करें, किस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लें कैसे वो अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं? स्टूडेंट्स और पेरेंट्स कि इसी दुविधा को दूर करने के लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली से परामर्श विशेषज्ञों को बुलाया गया है जो स्टूडेंट्स को वो जानकारी देंगे जो आमतौर पर उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाती । गीता यूनिवर्सिटी ने इस प्रोग्राम को आयोजित करवाने में बड़ा योगदाम दिया है । उन्होंने बताया कि गीता यूनिवर्सिटी पानीपत क्षेत्र की पहली यूनिवर्सिटी है और देश की उन अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसने नई एजुकेशन पालिसी को लागु किया है। इस वजह से निश्चित ही गीता यूनिवर्सिटी एक अग्रणी विश्वविद्यालय के रूप में उभरेगा। गीता यूनिवर्सिटी में ऐसे बहुत से फीचर्स है जो इसे विदेशी यूनिवर्सिटी के समकक्ष बनाते है। उन्होंने कहा की सभी स्टूडेंट्स को अपने दोस्तों व पेरेंट्स के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए ।

Comments