अभ्यर्थियों के लिए व्हाट्सएप नम्बर जारी.
BOL PANIPAT , 30 अगस्त। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(एच.एस.एस.सी.) से सम्बंधित समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थियों के लिए व्हाट्सएप नम्बर पर भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए आयोग द्वारा व्हाट्सएप नम्बर 9872723100 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अब अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए आयोग कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नही पडेगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया है, साथ ही शिकायत निवारण कमेटी का भी गठन किया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी व्हाट्सएप नम्बर पर आने वाली शिकायतों, सुझावों और जानकारी की समीक्षा करेगी और उनका निवारण करेगी।

Comments