अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ली पति की जान
BOL PANIPAT : गांव अहर में शनिवार सुबह एक खंडहर मकान के अंदर पड़े बोरे में एक शव बरामद हुआ। शव गांव के ही सफाई कर्मचारी कुलदीप(45) का था, जो दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। व्यक्ति की हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए खंडहर मकान में फैंका गया था। आज सुबह जब उस मकान से दुर्गंध आई तो शव पड़े होने का खुलासा हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।मृतक के बड़े भाई मुकेश ने अपनी शिकायत में मृतक की पत्नी, भतीजे और कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि आरोपी पत्नी के अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध थे। इसके अलावा भी उसकी कई और लोगों से बोलचाल थी। करीब 10 दिन पहले कुलदीप ने उसकी पत्नी को भतीजे के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था। कुलदीप ने उसके साथ मारपीट की थी और भविष्य के लिए चेतावनी दी थी। मगर 3 दिन पहले फिर उसे किसी अन्य के साथ देख लिया। इसके चलते उसकी पत्नी ने अपने प्रेमियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतक दो बेटियों का पिता था।आरोपी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मृतक के परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर आज पुलिस ने आरोपी पत्नी व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है।

Comments