Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


संत रविदास द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढऩा होगा: सांसद संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE RELIGIOUS , at February 16, 2022 Tags: , , , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 फरवरी। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती पर बतौर मुख्यअतिथि सभी नागरिकों को जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि जात-पात, ऊंच-नीच और छूआछूत को दूर कर प्रेमभाव पैदा करने का जो रास्ता गुरु रविदास ने दिखाया, हम सबको उस रास्ते पर चलकर आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों को भी संत रविदास की परम्पराओं के अनुकरण के लिए जागरुक करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने कई सौ वर्षो पहले जो संदेश दिया उसकी प्रासंगिकता आज भी है। उन्होंने समतामुलक समाज की स्थापना करने के लिए बहुत बड़ा काम किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति से बड़ा या छोटा नही होता, वह हमेशा कर्म से ही छोटा और बड़ा होता है। संत रविदास ने सरल भाषा में जीवन में धारण करने वाले विचारों का ज्ञान दिया, वे संत परम्परा के बहुत बड़े संत हुए हैं। हम सबको उनके दिए हुए ज्ञान को स्वयं जीवन में धारण कर इसे आगे बढ़ाना चाहिए।

संतों में सर्वोपरि संत रविदास: महिपाल ढांडा

विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि संतों में सर्वोपरि संत रविदास एक ऐसे संत हुए हैं जो परमात्मा का स्वरूप माने जाते हैं। उस समय के बड़े से बड़े नरेश उन्हें नमन करते थे। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का जो संदेश दिया उसका यही सार है कि हमें अपने मन को निर्मल और शुद्ध रखना चाहिए। वही गंगा के समान है। हमें अपने बच्चों को उनके दिखाए रास्ते पर चलाकर उन्हें संस्कारवान बनाना चाहिए।

गरीब बच्चों को पढ़ाने का संकल्प ले सक्षम लोग: प्रमोद विज

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हम सबको उनके द्वारा दिए गए विचारों और वाणियों को सुनकर मन में उतारना होगा तभी इसका प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज सुधारने का जो बीड़ा उठाया उससे समाज जागरूक हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों व संगठनों से अपील की कि वे गरीब बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लें और कौशिश करें कि एक-एक बच्चा उनके माध्यम से पढ़ लिखकर आगे बढ़े ताकि जब वो बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा तो वो भी किसी का हाथ पकडऩे के काबिल होगा और समाज में सुधार की स्थिति पैदा होगी।

संत रविदास की रचनाओं का जिक्र गुरुबाणी में भी, भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की स्थापना करने में दे योगदान: मेयर अवनीत कौर

मेयर अवनीत कौर ने कहा कि महान संत गुरू रविदास की रचनाएं गुरबाणी में भी लिखी गई हैं। उन्होंने एक गुरबाणी का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों को बच्चें की तरह सम्भालते हैं इसलिए व्यक्ति की अपनी शक्तियों का घमण्ड नही करना चाहिए। हम सबको ऊंच-नीच, जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की स्थापना करने में योगदान देना चाहिए।

भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में संत करते हैं समाज का मार्गदर्शन: कृष्णलाल पंवार

पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पाटी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार ने संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत ऋषि-मुनियों, महात्माओं व समाज सुधारक संतों की जन्मभूमि व कर्म भूमि रहा है। स्वामी रामानन्द के शिष्य संत रविदास ने समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के लिए जो आवाज उठाई उनके द्वारा स्थापित सिद्धांत आज भी समाज में भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में समाज का मार्ग दर्शन करते हैं। संत रविदास के 41 पदों को गुरू अर्जून देव ने गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित किया। संत रविदास के विचारों का विश्व स्तर पर अधिक प्रचार-प्रसार करें।

इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी अतिथियों को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह व चद्दर प्रदान कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर, जयदेव नौल्था, बलजीर सारसर, एसडीएम विरेन्द्र ढूल, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, जीएम रोडवेज कुलदीप जांगडा, एसई यूएचबीवीएन एस.एस.ढूल, सचिव नगरपालिका मनीष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृज मोहन गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. कर्मबीर, निगम कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण व राजेश कौशिक, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंत संजय शर्मा, डीईटीसी बिजेन्द्र कुमार, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ सहित विभिन्न कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments