राज्य स्तरीय चकमा गेंद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : मतलौडा 26 सितम्बर (कविता), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैन अलूपुर में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम स्कूल प्रिंसिपल जगबीर मिगलानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय वॉलीवॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंची कप्तान निर्मल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया और खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा किया। और बताया की उसने 9 वर्ष की आयु में ही वॉलीवॉल खेलना शुरू कर दिया था। शरारती उसका नेट भी काट देते थे और वो फिर उसे जोड़ कर खेलती थी। इसी प्रकार आप सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले। उन्होंने बीते 10 सेप[सितम्बर को स्कूल में खेले गए रजिस्ट्रीय खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शक्ति शर्मा ,डीपी रविंद्र सिंह ,निवर्तमान सरपंच गांव नैन विक्रम सिंह,संदीप ,प्रवीन ,जगदीश सिंह कोच सहित गांव के व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments