स्कूलों में 17 जनवरी तक बढ़ा शीतकालीन अवकाश : डीसी।
BOL PANIPAT : 15 जनवरी–डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सभी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी (शनिवार) तक बढ़ा दिया गया है। रविवार को अवकाश होने के कारण सभी स्कूल 19 जनवरी सोमवार को खुलेंगे।डीसी ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी अपील की कि वे ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Comments