नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई.किराये की कार से नशा तस्करी करते 4 तस्कर नशे की खेप सहित गिरफ्तार. 34 किलो गांजा बरामद.
BOL PANIPAT : 26 जुलाई 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाइ करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने हल्दाना के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी कर एक कार सवार चार नशा तस्करों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 34 किलो गांजा बरामद हुआ।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को देर रात गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा में बस अड्डा पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक सफेद रंग की ओरा कार में ड्राइवर सहित पांच युवक सवार होकर दिल्ली की और से मादक पदार्थ लेकर पानीपत की तरफ आएंगे।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए हल्दाना के पास जीटी रोड़ पर नाकाबंदी कर संद्विगध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात दिल्ली की और से एक सफेंद रंग की औरा कार आते दिखाई दी। पुलिस ने इशारा कर कार को नाका पर रूकवाया। कार अंदर देखा तो ड्राइवर सहित पांच युवक सवार थे।
कार सवार युवकों से पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठे युवक ने अपनी पहचान धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी अदियाना हाल किरायेदार सेक्टर 6 और साइड व पीछे की सीट पर बैठे युवकों ने अपनी पहचान विशाल पुत्र सुभाष, अमित पुत्र सुरेश, प्रदीप पुत्र जशमेर निवासी वधावाराम कॉलोनी व मनीष पुत्र सीताराम निवासी दिनानाथ कॉलोनी के रूप में बताई। पीछली सीट पर बैठे युवकों ने वजनदार 2 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट इटीओ अमित की मौजूदगी में कट्टो की तालाशी ली भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 34 किलो पाया गया।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विशाल,अमित, प्रदीप व मनीष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार ड्राइवर धर्मपाल को झूठ बोलकर उसकी कार बुक करके दिल्ली ले गए थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह चारों मिलकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा यूपी के रोबटगंज में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाए थे।
आरोपी अमित व मनीष यूपी से गांजा लेकर दिल्ली आ गए। आरोपी प्रदीप व विशाल किराये पर गाड़ी बुक कर दोनों साथी आरोपियों को लेने दिल्ली पहुंच गए।
दोनों आरोपियों ने कार चालक धर्मपाल को दिल्ली से अपने दोस्तों को लाने की बात बोलकर उसकी कार बुक की थी।
सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि नशा तस्करी की वारदात में प्रयुक्त कार व आरोपियों के कब्जे बरामद 34 किलो गांजा कब्जा पुलिस ने लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस टीम ने वीरवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी विशाल व अमित को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और पूछताछ करने व नशा तस्करी में संलिप्त इनके साथी आरोपियों को पकड़ने के लिए आरोपी प्रदीप व मनीष को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments